{"_id":"6a3ee4c1750826cff101627e","slug":"farmer-dies-of-snakebite-family-spent-the-time-from-night-until-the-next-day-seeking-traditional-faith-healing-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-158692-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सांप के डसने से किसान की मौत, परिजन रात से लेकर दूसरे दिन तक जुटे रहे झाड़-फूंक कराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सांप के डसने से किसान की मौत, परिजन रात से लेकर दूसरे दिन तक जुटे रहे झाड़-फूंक कराने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर झाड़ियां सफाई करते समय 60 वर्षीय किसान मद्दे निवासी ग्राम नगवांस थाना जखौरा को बुधवार की शाम को सांप ने हाथ में डस लिया। परिजन रातभर उसकी झाड़फूंक कराते रहे। आराम न मिलने पर जखौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा लेकर गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सांप के डसने के बाद मद्दे ने सांप को मौके पर ही लाठी से मार दिया था।
मृतक के भाई सुरेश के मुताबिक उसका भाई मद्दे बुधवार की शाम को अपने खेत पर झाड़ियों की सफाई कर रहा था। इसी दौरान उनके हाथ में सांप ने डस लिया। इस पर मद्दे ने सांप को मौके पर ही मार डाला और घर चला गया। घर पहुंचने पर मद्दे ने सांप के डसने की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिस पर परिजन उसे झाड़फूंक कराने के लिए ले गए। बुधवार की रात भर और बृहस्पतिवार की दोपहर तक परिजन उसकी झाड-फूंक कराते रहे। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे लेकर जखौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक राजीव वैस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।