सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Following the fire incident, the Fire Department will inspect safety measures in hotels and restaurants.

Lalitpur News: अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग होटल-रेस्टोरेंट में सुरक्षा उपायों की करेगा जांच

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Following the fire incident, the Fire Department will inspect safety measures in hotels and restaurants.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। आग लगने की घटनाओं और दिल्ली अग्निकांड के बाद फायर सेफ्टी चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। इसमें अग्निशमन विभाग की टीमें होटलों, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट की एनओसी, फायर उपकरण और निकासी व्यवस्था की जांच करेंगी। फायर सेफ्टी मानकों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों को चिह्नित करने के बाद नोटिस दी जाएगी। यही नहीं गंभीर खामियां पाए जाने पर प्रतिष्ठानों को सील करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक शहर में 50 होटल, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट संचालित हो रहे हैं। इन प्रतिष्ठानों में लोगों की सेफ्टी के लिए आग से बचाव के इंतजामों को चेक किया जाएगा। इसमें फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरणों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को जांचा जाएगा। जांच के दौरान होटल प्रबंधन से इमरजेंसी एग्जिट, फायर अलार्म सिस्टम, फायर फाइटिंग उपकरणों की उपलब्धता और आपातकालीन स्थिति में निकासी व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली जाएगी।
--------
ये इंतजाम हैं जरूरी
- पांच हजार लीटर पानी भंडारण क्षमता का ओवर हेड टैंक।

- आग बुझाने के लिए जरूरी होजरील (जीन पाइप)।

- लैंडिंग वाल्व (जीन पाइप जोड़कर पानी ले सकते हैं)।

- प्रेशर से पानी की बौछार के लिए पांच एचपी मोटर पंप।

- फायर एलार्म व अग्निशमन यंत्र।
---------
गंभीर खामियां पाए जाने पर प्रतिष्ठानों को सील करने के साथ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। तबारक हुसैन, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed