सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hailstorm causes loss of Rs 6.6 crore to 6,000 farmers, crops destroyed on 3,926 hectares

Lalitpur News: ओलावृष्टि से 6 हजार किसानों को 6.6 करोड़ का नुकसान, 3926 हेक्टेयर में फसल चौपट

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm causes loss of Rs 6.6 crore to 6,000 farmers, crops destroyed on 3,926 hectares
विज्ञापन
प्रशासन ने सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी, जल्द राहत दिलाने का भरोसा
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने जिले के किसानों को बड़ा झटका दिया है। प्रशासनिक सर्वे के अनुसार करीब छह हजार किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। 3926.26 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल बर्बाद होने से लगभग 6.6 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है और किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।
20 मार्च को अचानक बदले मौसम के चलते हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई। नुकसान से आक्रोशित किसानों ने गांवों से लेकर जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन भी किया था। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश के निर्देश पर उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में राजस्व और कृषि विभाग की टीमों ने संयुक्त सर्वे किया। कई स्थानों पर फसल कट चुकी होने के कारण अधिकारियों को विशेष रूप से खड़ी फसल के वास्तविक रकबे का आकलन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एसडीएम और तहसीलदारों को मौके पर मौजूद रहकर सर्वे कार्य सुनिश्चित कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार तालबेहट, ललितपुर और पाली तहसीलों में नुकसान का आकलन किया गया। इन तीनों तहसीलों में कुल 3926.26 हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसल प्रभावित पाई गई है। प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर शासन को भेज दी गई है।
----------------------
तहसीलवार नुकसान (हेक्टेयर में) :

ललितपुर – 413.35
तालबेहट – 1202
पाली – 2311
------------------
ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कर लिया गया है और राहत राशि के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। जल्द ही किसानों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
सत्यप्रकाश, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed