सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tehsil Bar Association election schedule announced, voting to be held on April 15

Lalitpur News: तहसील बार संघ का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 15 अप्रैल को होगा मतदान

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Bar Association election schedule announced, voting to be held on April 15
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

तालबेहट। एल्डर्स कमेटी ने तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 15 अप्रैल को मतदान होगा। इस बार भी चुनाव को लेकर बार संघ में घमासान मचा रहा। कई बैठकों के बाद सर्वसम्मति न बन सकी। बाद में महामंत्री नवीन नायक की ओर से मॉडल बायलॉज के आधार पर बनी मतदाता सूची को ही वैध माना गया।
एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया। इसमें रूप सिंह बुंदेला, रमेश कुमार सिंह राजपूत, मनोहर लाल शर्मा, विनोद कुमार अवस्थी, भगवानदास गुप्ता तथा हरीराम राजपूत को सम्मिलित किया गया। इसके बाद एल्डर्स कमेटी की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार 28 एवं 30 मार्च को नामांकन फार्मों की बिक्री, 6 व 7 अप्रैल को 10 से शाम 4 बजे तक नामांकन, 8 अप्रैल को नामांकन पत्रों पर आपत्ति एवं जांच, 9 अप्रैल को दोपहर दो बजे तक नाम वापसी और अंतिम सूची का प्रकाशन तथा 15 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना कर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed