{"_id":"6a500d8173ca2020fe0267d4","slug":"handed-suicide-note-to-son-before-dying-said-give-this-to-the-police-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-159387-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: सेवानिवृत्त शिक्षक ने दी जान, मरने से पहले बेटे को सौंपे सुसाइड नोट, कहा- इन्हें पुलिस को दे देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: सेवानिवृत्त शिक्षक ने दी जान, मरने से पहले बेटे को सौंपे सुसाइड नोट, कहा- इन्हें पुलिस को दे देना
Fri, 10 Jul 2026 02:37 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:37 AM IST
सार
बेटे के अनुसार उनके पिता लंबे समय से 24 साल पुराने मुकदमे को लेकर मानसिक रूप से परेशान थे। शिकायती पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि इसी उत्पीड़न से व्यथित होकर उनके पिता ने आत्महत्या की।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षक राजाराम की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेवानिवृत्त शिक्षक राजाराम गोस्वामी के बेटे अनुराग गोस्वामी ने थाना बार पुलिस को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि पिता ने मृत्यु से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बार में उन्हें तीन सुसाइड नोट सौंपे थे और कहा था कि इन्हें पुलिस को दे देना।
अनुराग के अनुसार उनके पिता लंबे समय से 24 साल पुराने मुकदमे को लेकर मानसिक रूप से परेशान थे। शिकायती पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि इसी उत्पीड़न से व्यथित होकर उनके पिता ने आत्महत्या की। उन्होंने मांग की कि बरामद तीनों सुसाइड नोटों को पंचायतनामा का हिस्सा बनाया जाए तथा उनकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार रात परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक आवास पहुंचे। उन्होंने एसपी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए शिकायती पत्र सौंपा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
तीन चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, विसरा जांच को भेजा
परिजनों की मांग पर राजाराम गोस्वामी के शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के पैनल से कराया गया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम के दौरान प्रथम दृष्टया मौत का कारण विषाक्त पदार्थ का सेवन पाया गया। हालांकि अंतिम कारण की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।