{"_id":"6a207410d11e6ffd0a03889a","slug":"innocent-girl-visiting-uncles-house-dies-after-being-hit-by-container-truck-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157399-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कंटेनर ट्रक की टक्कर से मामा के घर आई मासूम बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कंटेनर ट्रक की टक्कर से मामा के घर आई मासूम बालिका की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मामा के घर आई चार वर्षीय द्रौपती को हाईवे-44 पर ग्राम बमरौला के पास टक्कर मारने से उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क किनारे पलट गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
कोतवाली तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमालपुर निवासी चार वर्षीय द्रोपती अपनी मां के साथ ग्राम बमरौला में अपने मामा के घर आई हुई थी। बुधवार शाम करीब छह बजे द्रौपती घर के सामने से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान ललितपुर की ओर से सागर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे द्रौपती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद कंटेनर ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे जाकर पलट गया। सूचना पर बिरधा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।