{"_id":"6a3aee08798f2adc680a3c66","slug":"jewelry-and-cash-stolen-from-a-passenger-on-the-tulsi-express-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-158499-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तुलसी एक्सप्रेस से यात्री के जेवरात और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तुलसी एक्सप्रेस से यात्री के जेवरात और नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तुलसी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री के बैग से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी होने के मामले में जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मराठा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में भी महिला का पर्स, मोबाइल फोन और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है।
महाराष्ट्र के नालासोपारा ईस्ट, मुंबई निवासी विनोद कुमार यादव ने जीआरपी को दी तहरीर में बताया कि वह 20 मई को ट्रेन संख्या 22130 तुलसी एक्सप्रेस के कोच एस-4 की सीट संख्या 63 पर प्रतापगढ़ से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने अपना ट्रॉली बैग सीट के नीचे रख दिया था। बैग में कपड़ों के अलावा 10 तोला चांदी की पायल, पांच ग्राम सोने के झुमके और पांच हजार रुपये नकद रखे थे। सामान की कुल कीमत करीब 1.15 लाख रुपये बताई गई है।
उन्होंने बताया कि 21 मई की सुबह करीब 4:30 बजे नींद खुलने पर बैग सीट के नीचे नहीं मिला। उस समय ट्रेन ललितपुर पहुंचने वाली थी। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैग चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीड (महाराष्ट्र) निवासी नंदकिशोर ने जीआरपी को दी तहरीर में बताया कि वह ट्रेन संख्या 12754 मराठा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच ए-1 की बर्थ संख्या 13 पर अपनी पत्नी राजा के साथ हजरत निजामुद्दीन से औरंगाबाद जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी पत्नी पर्स सिरहाने रखकर सो गई थीं।
सुबह करीब पांच बजे नींद खुलने पर पर्स गायब मिला। पर्स में एक हजार रुपये नकद, रेडमी नोट-12 मोबाइल फोन, दोनों के आधार कार्ड और मोबाइल चार्जर रखे थे। पीड़ित ने रेल मदद नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई थी। जीआरपी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।