{"_id":"6a3aeb7bd2576282d404c05f","slug":"villager-on-motorcycle-dies-after-being-hit-by-car-carrying-wedding-guests-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-158480-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बरातियों की कार की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बरातियों की कार की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बरात की कार की टक्कर से एक बाइक सवार ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक सवार रिश्तेदारी में शादी के निमंत्रण में शामिल होने जा रहा है।
नाराहट निवासी लक्ष्मी (45) बीते रोज सोमवार को शाम छह बजे बाइक से राजघाट चौकी के ग्राम मड़वारी निमंत्रण को जा रहा था। शाम लगभग सात बजे जब वह शहर के मोहल्ला पिसनारी स्थित सरसधाम के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बरातियों से भरी कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख कार सवार सभी अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और बाइक सवार सड़क पर पड़ा काफी देर तक तड़पता रहा।
इसी दौरान दैलवारा में तैनात नई बस्ती निवासी स्टाफ नर्स अंजू श्रीवास्तव वहां रुकी और उसने घायल पड़े व्यक्ति को कपड़ा बांधकर खून का रिसाव रोकने का प्रयास किया। इसके बाद स्टाफ नर्स ने लोगों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार की मौत की सूचना सुनते ही मेडिकल कॉलेज में ही मौजूद उक्त मदद पहुंचाने वाली स्टाफ नर्स बेहोश हो गई, जिस पर चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
मृतक के बड़े भाई रामस्वरूप ने बताया कि कार पर मध्य प्रदेश शासन लिखा था। साथ ही कार की आगे की सीट पर दूल्हे की कटार मिली है, जिससे संभावना जताई जा रही है कार में दूल्हा और बराती शामिल थे। इसके साथ ही कार में शराब के पाउच भी पड़े थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है और कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।