{"_id":"6a3b8274718c2c3e7500ca7d","slug":"weather-news-monsoon-to-arrive-in-bundelkhand-in-five-days-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: बुंदेलखंड में पांच दिन बाद दस्तक देगा मानसून, 29 और 30 जून को झमाझम बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: बुंदेलखंड में पांच दिन बाद दस्तक देगा मानसून, 29 और 30 जून को झमाझम बारिश के आसार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम दिशा से हवा चलने के कारण मानसून में देरी हो रही है। अब बंगाल की खाड़ी की ओर से उत्तर-पूर्वी हवा चलनी शुरू होगी। ऐसे में मानसून की यूपी में दस्तक हो जाएगी।
मानसून अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवा के चलते जल्द ही यूपी और बिहार बॉर्डर पर रुके हुए मानसून यूपी से होता हुआ बुंदेलखंड की तरफ बढ़ेगा। ऐसे में बुंदेलखंड में मानसून की दस्तक पांच दिन बाद होगी। 29 और 30 जून को अच्छी बारिश के आसार हैं।
झांसी समेत बुंदेलखंड में 15 जून से 15 सितंबर तक मानसून का सीजन माना जाता है। 10 जून के आसपास प्री-मानसूनी बारिश भी शुरू हो जाती है। हालांकि, इस बार प्रदेश में ही मानसून की दस्तक नहीं हुई है। ऐसे में बुंदेलखंड में भी अच्छी बारिश शुरू नहीं हो सकी है। इसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को भी दिन का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा है। हालांकि, दोपहर में कुछ देर के लिए बादल जरूर छाए लेकिन बारिश नहीं हुई।
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब तक पश्चिम दिशा से हवा चलने के कारण मानसून में देरी हो रही है। अब बंगाल की खाड़ी की ओर से उत्तर-पूर्वी हवा चलनी शुरू होगी। ऐसे में मानसून की यूपी में दस्तक हो जाएगी। साथ ही पूर्वांचल होते फिर 29 जून को झांसी समेत बुंदेलखंड में मानसूनी बारिश शुरू होगी। शुरुआती दो दिनों में झमाझम वर्षा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
जून में अब तक औसत से 88 फीसदी कम बारिश
इस महीने 23 जून तक जनपद की औसत बारिश 48.3 मिलीमीटर है। इसके सापेक्ष अब तक 5.6 मिलीमीटर ही पानी गिरा है, जो कि औसत बारिश की तुलना में 88 फीसदी कम है।