सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Coaching centers were locked when the heat of the investigation reached them.

Jhansi News: बुंदेलखंड में पांच दिन बाद दस्तक देगा मानसून

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 24 Jun 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Coaching centers were locked when the heat of the investigation reached them.
विज्ञापन
झांसी। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा के सक्रिय होने के बाद मानसून अब यूपी की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते बुंदेलखंड में करीब पांच दिन बाद मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने 29 और 30 जून को झांसी समेत बुंदेलखंड में अच्छी बारिश के आसार जताए हैं। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

झांसी समेत बुंदेलखंड में मानसून का सीजन सामान्य तौर पर 15 जून से 15 सितंबर तक माना जाता है। वहीं, 10 जून के आसपास प्री-मानसूनी बारिश शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार प्रदेश में ही मानसून की रफ्तार धीमी रही। इसका असर बुंदेलखंड में भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मंगलवार को झांसी का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। दोपहर में कुछ समय के लिए बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि अब तक पश्चिमी हवाओं के कारण मानसून की गति प्रभावित हो रही थी। अब बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवा सक्रिय होगी। इसके बाद मानसून यूपी में प्रवेश करेगा और पूर्वांचल के रास्ते बुंदेलखंड पहुंचेगा। 29 जून से झांसी समेत क्षेत्र में मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना है। शुरुआती दो दिनों में अच्छी बारिश के आसार हैं।

जून में अब तक औसत से 88 फीसदी कम बारिश
जिले में 23 जून तक औसत बारिश 48.3 मिलीमीटर होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश से करीब 88 फीसदी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed