{"_id":"6a3b8361c2bf31cff101799b","slug":"jhansi-transporter-s-head-split-open-after-attackers-barged-into-transport-office-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ट्रांसपोर्ट कार्यालय में घुसकर ट्रांसपोर्टर का फोड़ा सिर, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ट्रांसपोर्ट कार्यालय में घुसकर ट्रांसपोर्टर का फोड़ा सिर, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार
ट्रांसपोर्ट कार्यालय में कुछ युवकों ने घुसकर हमला कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना नवाबाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इलाइट चौराहे के पास स्थित ट्रांसपोर्ट कार्यालय में कुछ युवकों ने घुसकर हमला कर दिया। मारपीट में युवक का सिर फोड़कर उसे घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
उन्नाव गेट बाहर निवासी रामशरण महाजन ने तहरीर देकर बताया कि उनका रिश्तेदार राजा राय इलाइट चौराहा स्थित ट्रांसपोर्ट कार्यालय में बैठा था। तभी नगरा निवासी मोहम्मद असलम, ईसाई टोला निवासी समीर अपने साथ कुछ लोगों को लेकर कार्यालय के अंदर घुस आया। यहां आरोपियों ने गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि असलम और समीर उसे कार्यालय से बाहर घसीट ले गए। उसके सिर पर ईंट और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसका सिर फट गया। बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच कराई जा रही है।