सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Deputy CM reached Saras Mahotsav, said- Didi's of self-help groups are Modi's 'star campaigners'

Lalitpur: सरस महोत्सव में पहुंचे डिप्टी सीएम, कहा- मोदी के ‘स्टार प्रचारक’ हैं स्वयं सहायता समूहों की दीदियां

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 13 Mar 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज समूह की दीदियां ई-रिक्शा चला रही हैं तो बेटियां लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, जो बदलते भारत और महिला सशक्तीकरण की तस्वीर है।
 

Lalitpur: Deputy CM reached Saras Mahotsav, said- Didi's of self-help groups are Modi's 'star campaigners'
ललितपुर सरस महोत्सव में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सरस महोत्सव में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साह देखकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘स्टार प्रचारक’ बता दिया। उन्होंने कहा कि आज समूह की दीदियां ई-रिक्शा चला रही हैं तो बेटियां लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, जो बदलते भारत और महिला सशक्तीकरण की तस्वीर है।
Trending Videos


डिप्टी सीएम ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और आत्मनिर्भर बनना चाहने वाली महिलाओं को समूहों से जोड़ें। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आज समूह की दीदियां ई-रिक्शा चला रही हैं, तो बेटियां लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। यदि समूह की महिलाएं ट्रैक्टर चलाना जानती हैं तो उन्हें ट्रैक्टर भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि यदि सरकारी विभागों में समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की जरूरत हो तो उनकी खरीद को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणा कैंटीन भी खोली जा सकती हैं। पहले महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं, लेकिन आज स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लखपति दीदी बनकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने कहा कि सहरिया समाज के पलायन को रोकने के लिए 300 परिवारों को भैंस पालन के लिए बैंकों से ऋण दिलाया जा रहा है। इससे वे डेयरी को दूध बेचकर अपनी आय बढ़ा सकेंगे।

 

Lalitpur: Deputy CM reached Saras Mahotsav, said- Didi's of self-help groups are Modi's 'star campaigners'
जैन मुनियों से आशीर्वाद लेते डिप्टी सीएम। - फोटो : संवाद
जब जैन मुनि सुधासागर महाराज की आई याद
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शहर में प्रवास पर आए जैन मुनि सुधासागर महाराज का उल्लेख करते हुए कहा कि समयाभाव के कारण वह उनसे आशीर्वाद नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे राज्य अतिथि से मिलकर उनके लिए भी आशीर्वाद ले लें।


कार्यक्रम में इन लाभार्थियों को मिले प्रमाणपत्र
सरस महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। भैंस पालन योजना के तहत विमला, बिट्टी, सेवकुंवर, शशि और सुनीता को डेमो चेक दिए गए। बैंक सखी योजना के अंतर्गत गीता, सोनम, पूजा, देवकुंवर, बसंती और रानी को नियुक्ति पत्र दिए गए। सीआईएफ योजना में गनेशी और रश्मि को डेमो चेक, सीसीएल योजना में अलका और मंजू को चेक प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पुष्पा, ममता, बबीता, वर्षा और ज्योति को स्वीकृति पत्र दिए गए, जबकि आवास पूर्ण होने पर जयकुंवर, प्रियंका, रूपा, जगभान सिंह और देवसिंह को चाबी सौंपी गई। सीएम युवा योजना में मानवेंद्र सिंह, रामसेवक, शैलेंद्र, राणा और जय को ऋण वितरण प्रमाणपत्र दिए गए। आयुष्मान योजना के तहत प्रीतम, आकाश, सुनील कुमार, जितेंद्र और शैलेश सोनी को कार्ड वितरित किए गए। खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत उद्यमी स्वास्तिक सोनी, ममता, अनुराग कुमार, सुषमा, नितेश कुमार, सुमन देवी, रोशनी और एस.के. कटियार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।


एनआरएलएम के तहत इन इकाइयों का हुआ शुभारंभ
एनआरएलएम के अंतर्गत कई उद्यम इकाइयों का शुभारंभ किया गया। इनमें राजकुमारी और रामकुंवर का सामुदायिक आधारित प्रशिक्षण केंद्र, राजेश राजा और रीना द्वारा मेडिकल कॉलेज में संचालित लजीज प्रेरणा कैफे, अर्चना पवार और मोहनी की सोलर चक्की, सुषमा और नेहा की पापड़ निर्माण इकाई, रश्मि, पुष्पा, रवि कुमारी और रंजना की ऑयल मिल इकाई शामिल हैं। इसके अलावा सुषमा लोधी और शकुंतला का आरओ प्लांट, देवा और पूनम की हल्दी प्रोसेसिंग इकाई, रामसखी और संगीता की दाल मिल तथा रामवती और विमला की पशु आहार इकाई का भी शुभारंभ किया गया।

यह जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, एमएलसी रमा निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र रावत, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, चंद्रशेखर पंथ सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह अधिकारी रहे मौजूद
जिलाधिकारी सत्यप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अशोक कुमार यादव, डीसी मनरेगा रमेश चंद्र यादव, पीडी डीआरडीए दीपक कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, एसडीएम सदर मनीष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, जिला सूचना अधिकारी डी.एस. दयाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed