सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Final voter list released; district has 8.57 lakh voters

Lalitpur: अंतिम मतदाता सूची जारी, जिले में 8.57 लाख वोटर, दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद 5,570 घटे

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 11 Jun 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले के छहों विकासखंडों में कुल 8,57,275 मतदाता शामिल किए गए हैं। अंतिम सूची में 4,49,283 पुरुष और 4,07,992 महिला मतदाता मतदान के पात्र होंगे।
 

Lalitpur: Final voter list released; district has 8.57 lakh voters
वोटर लिस्ट - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत जिले की अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले के छहों विकासखंडों में कुल 8,57,275 मतदाता शामिल किए गए हैं। अंतिम सूची में 4,49,283 पुरुष और 4,07,992 महिला मतदाता मतदान के पात्र होंगे।


जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 23 दिसंबर 2025 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली में कुल 8,62,845 मतदाता शामिल थे। इसके बाद प्राप्त दावे और आपत्तियों की सुनवाई तथा सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। निस्तारण के दौरान 4,421 नामों का परवर्धन, 9,991 नामों का विलोपन और 538 प्रविष्टियों में संशोधन किया गया। इसके परिणामस्वरूप कुल 5,570 मतदाता कम हुए और अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या घटकर 8,57,275 रह गई। अधिकारियों ने बताया कि अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, संबंधित खंड विकास अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत कार्यालयों में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विकासखंडवार अंतिम मतदाता संख्या
विकासखंड पुरुष महिला कुल
जखौरा में पुरुष- 90,766, महिला- 81,793, कुल- 1,72,559
बार में पुरुष-  71,613, महिला- 65,160, कुल- 1,36,773
मड़ावरा में पुरुष-  64,552, महिला- 58,856, कुल- 1,23,408
महरौनी में पुरुष-  67,314, महिला- 62,455, कुल- 1,29,769
बिरधा में पुरुष-  84,098, महिला- 77,092, कुल- 1,61,190
तालबेहट में पुरुष-  70,940, महिला- 62,636, कुल- 1,33,576
योग पुरुष-  4,49,283, महिला- 4,07,992, कुल- 8,57,275


दावे-आपत्तियों में सबसे अधिक विलोपन तालबेहट में
दावे और आपत्तियों के निस्तारण के दौरान तालबेहट विकासखंड में सर्वाधिक 2,211 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए, जबकि जखौरा में 1,428 और बिरधा में 1,339 नाम हटाए गए। बार, मड़ावरा और महरौनी में परवर्धन एवं विलोपन दोनों की प्रक्रिया हुई।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार कर अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। दावे, आपत्तियों के निस्तारण के बाद इस नामावली में सभी विकासखंडों में कुल 8,57,275 मतदाता शामिल हैं। -सत्यप्रकाश, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed