{"_id":"6a3fe81a6b67199672003809","slug":"lalitpur-theft-at-jugal-kishore-temple-cunning-thieves-make-off-with-a-silver-crown-and-cash-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: जुगल किशोर मंदिर में चोरी, चांदी के मुकुट और रुपये ले गए शातिर, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: जुगल किशोर मंदिर में चोरी, चांदी के मुकुट और रुपये ले गए शातिर, छानबीन में जुटी पुलिस
Sat, 27 Jun 2026 08:41 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 27 Jun 2026 08:41 PM IST
सार
कोतवाली सदर इलाके में स्थित जुगल किशोर मंदिर से चोर चांदी का मुकुट, रुपये और महंत का मोबाइल फोन लेकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जुगल किशोर मंदिर, ललितपुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली सदर के ग्राम पनारी नहर रोड पर स्थित जुगल किशोर मंदिर में शुक्रवार की रात को चोरी हुई। चोर मंदिर से चांदी का मुकुट, रुपये और महंत का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। महंत ने बताया कि मंदिर में करीब 40-50 हजार रुपये की चोरी हुई ।
मंदिर के महंत कमल दास ने बताया कि शुक्रवार की रात को मंदिर में पूजा करके सो गए थे। देर रात अज्ञात चोर मंदिर में घुस गए। चोर मंदिर की दानपेटी का लॉक तोड़कर उसमें रखे रुपये सहित मंदिर की मूर्तियों को पहनाएं जाने वाले चांदी का मुकुट चुरा ले गए। यही नहीं महंत के थैले में रखा रखा मोबाइल फोन और रुपये भी ले गए। जबकि राशनकार्ड व आधार कार्ड वहीं फेंक गए। शनिवार सुबह महंत ने मंदिर की हालत देखी तो इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अनुराग अवस्थी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
रजवारा तालाब मंदिर में अब तक दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजवारा स्थित हनुमान गढ़ी तालाब मंदिर में 20 जून को चोरी हुई थी। यहां से चोर 10 हजार रुपये चुरा कर भाग निकले थे। सूचना के बाद भी पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
मंदिरों चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त व्यवस्था पर उठे सवाल
पिछले एक सप्ताह के दौरान कोतवाली क्षेत्र में रजवारा के हनुमान मंदिर और ग्राम पनारी के पास नहर रोड़ पर स्थित जुगल किशोर मंदिर में चोरी की वारदातें होने से पुलिस गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
चोरी के बारे में जानकारी देते महंत कमल दास...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन