{"_id":"69896d1524361c8e34017aeb","slug":"lalitpur-young-man-s-cousin-also-dies-in-collision-with-minister-s-son-s-car-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: मंत्री के बेटे की कार से हुई टक्कर में युवक के चचेरे भाई की भी मौत, सड़क पर शव रख परिजनाें का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: मंत्री के बेटे की कार से हुई टक्कर में युवक के चचेरे भाई की भी मौत, सड़क पर शव रख परिजनाें का हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार
कार्रवाई को लेकर नाराज परिजन के साथ ग्राम बरखेरा के लोगों ने शव को जाखलौन-ललितपुर सड़क पर रख प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान सड़क पर आवाजाही थम गई है।
सड़क पर शव रख प्रदर्शन करते परिजन और ग्रामीण
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
ललितपुर में मंत्री मनोहर लाल पंथ के बेटे की कार से हुई टक्कर से एक और मौत हो जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कार्रवाई को लेकर नाराज परिजन के साथ ग्राम बरखेरा के लोगों ने शव को जाखलौन-ललितपुर सड़क पर रख प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान सड़क पर आवाजाही थम गई है। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुट गई है।
बाइक पर बैठते समय 26 जनवरी की रात में थाना जाखलौन के ग्राम बरखेरा में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के पुत्र की कार की टक्कर से 18 वर्षीय शिवेंद्र यादव की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का इलाज झांसी मेडीकल कालेज में चल रहा था। जिसमें से एक घायल मृतक के चचेरे भाई 20 वर्षीय अनुज पुत्र रतीराम की इलाज के दौरान रविवार की रात को मौत हो गई। युवक की रविवार की देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। अनुज की मौत होने के बाद परिजनों सहित गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। सोमवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने ग्राम बरखेरा के पास जाखलौन ललितपुर सड़क मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने सड़क पर बिजली का खंभा भी रखा। जिससे वाहनों की आवाजाही थम गई। आक्रोशित लोग राज्यमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर मौके पर भारी पुलिस पहुंची और लोगो को समझाने में जुटी हुई है।
हंगाम करते नाराज लोगों का वीडियो...
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन