सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lekhpal and his associate arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 5,000

Lalitpur News: पांच हजार की रिश्वत लेते लेखपाल और सहयोगी रंगे हाथ गिरफ्तार

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal and his associate arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 5,000
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। तहसील तालबेहट में सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल दीपेश कुमार सिंह और उसके सहयोगी सत्यम साहू को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर जमीन का स्वरूप परिवर्तन (गैर कृषि प्रयोजन) की रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के बाद टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ झांसी ले गई।
Trending Videos

विकासखंड तालबेहट के ग्राम बिजरौठा मजरा बौलारी निवासी जगन्नाथ साहू की तालबेहट के बाहर जमीन है। जमीन को गैर कृषि प्रयोजन में परिवर्तित कराने के लिए उन्होंने 19 फरवरी को एसडीएम को आवेदन दिया था। एसडीएम ने जांच और रिपोर्ट के लिए आवेदन क्षेत्रीय लेखपाल के पास भेज दिया था। आरोप है कि लेखपाल दीपेश कुमार सिंह निवासी ग्राम रूरा सिरसा, जनपद जालौन और उसके सहयोगी सत्यम साहू, निवासी सरफयाना (तालबेहट) रिपोर्ट लगाने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम झांसी को दी। सोमवार दोपहर करीब 12:20 बजे टीम ने तहसील स्थित लेखपाल के सरकारी आवास के पास जाल बिछाकर दोनों को रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों को कोतवाली ले जाकर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद कुछ देर तक तहसील परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed