{"_id":"697e578b2685bd578b0d2a6c","slug":"man-arrested-for-stabbing-businessman-to-death-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-150855-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चाकू घोंपकर व्यापारी की हत्या करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चाकू घोंपकर व्यापारी की हत्या करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने 30 जनवरी को घर बुलाकर कर दी थी दुकानदार की हत्या, निशानदेही पर चाकू बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दुकान की रजिस्ट्री करने की बात कृपा सागर करीब दो दशक से हत्यारोपी राकेश अग्रवाल से कर रहा था लेकिन राकेश दुकान की रजिस्ट्री नहीं कर रहा था। वह 10-11 लाख रुपये और मांग रहा था। इसी बात को लेकर राकेश अग्रवाल ने कृपा सागर की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्याराेपी को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नझाई बाजार में शुक्रवार की सुबह दुकान की रजिस्ट्री न करने के विवाद में छत्रसालपुरा निवासी 35 वर्षीय कृपा सागर पटवा पुत्र हरि पटवा की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि कृपा सागर के पिता हरि पटवा ने दो दशक पूर्व राकेश के पिता से कटरा बाजार स्थित दो दुकानों का सौदा किया था। इसमें रुपये भी दिए जा चुके थे। एक दुकान की रजिस्ट्री तो उस समय हो गई थी। दूसरी दुकान की रजिस्ट्री शेष रह गई थी।
करीब तीन वर्ष पूर्व हरी पटवा की मौत हो गई थी। इसके बाद कृपा सागर उक्त दुकान की रजिस्ट्री करने के लिए राकेश अग्रवाल और उसके पिता से कहता था लेकिन उक्त दुकान की रजिस्ट्री नहीं की जा रही थी। रजिस्ट्री करने के लिए राकेश अग्रवाल 10-11 लाख रुपये की और मांग कर रहा था। इसे लेकर कई बार दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई थी।
शुक्रवार को कृपा सागर को राकेश अग्रवाल ने अपने घर बुलाया था। यहां जब कृपा सागर अपनी पत्नी रजनी के साथ पहुंचा तो मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। इस बीच राकेश अग्रवाल ने कृपा सागर पर तेज धारदार नुकीले चाकू से सीने पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी को पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को गिरफ्तार हत्यारोपी राकेश अग्रवाल पुत्र प्रेमनारायण अग्रवाल निवासी नझाई बाजार को न्यायालय में पेश किया। वहीं, पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक कृपा सागर की मौत का कारण चाकू से किए गए हमले से उसके लंग्स का कट जाना पाया गया है। सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
दूसरे दिन बाजार में होती रही हत्या की चर्चा
शहर के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले बाजार में शामिल नझाई बाजार में शहर के प्रतिष्ठित दुकानदार कृपा सागर की हत्या होने के दूसरे दिन लोगों में चर्चा होती रही।
रक्तरंजित पति का सिर गोद में रखकर मदद को चिल्लाती रही पत्नी
चाकू से किए गए हमले से जब कृपा सागर लहूलुहान होकर गिर पड़ा और हत्यारोपी ने उसे घर के बाहर फेंक दिया तो कृपा सागर की पत्नी रजनी अपने पति का सिर गोद में रखकर मदद के लिए चिल्लाती रही। इसी बीच सूचना मिलने पर कृपा सागर के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
Trending Videos