{"_id":"69b30965dbc31e3fd90c1385","slug":"mass-wedding-ceremony-vedic-mantras-echo-on-one-side-and-verses-from-the-quran-on-the-other-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-152966-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह समारोह : एक तरफ वेदमंत्र गूंजे तो दूसरी ओर कुरान की आयतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह समारोह : एक तरफ वेदमंत्र गूंजे तो दूसरी ओर कुरान की आयतें
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक-दूजे के हुए 250 जोड़ों में 235 हिंदू और 15 मुस्लिम समाज जोड़े थे
- हर वर्ग व समुदाय को मिल रहा है योजनाओं का लाभ : मनोहर लाल पंथ
ललितपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत बृहस्पतिवार को गिन्नौट बाग में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। समारोह स्थल पर एक ओर जहां मंडप के नीचे बैठे वर और वधू के विवाह में वेदमंत्र गूंज रहे थे तो दूसरी ओर कुरान की आयतें पढ़ते हुए मौलाना निकाह करा रहे थे। इस अवसर पर 235 जोड़ों की शादी और 15 जोड़ों का निकाह होने के बाद राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने नवदंपत्तियों को खुशहाल जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को शहर के गिन्नौट बाग में 250 जोड़ों का विवाह मंत्रोच्चारण व निकाह पढ़ने के साथ संपन्न हुआ, जिसमें 235 हिंदू और 15 जोड़े मुस्लिम समुदाय के शामिल रहे। प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये का आर्थिक लाभ मिला। श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि वर्तमान सरकार समाज के हर वर्ग व समुदाय के व्यक्तियों तक पूरी पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ पहुंचा जा रहा है। सरकार की इसी मंशा के साथ हर जाति, धर्म व समुदाय के लोगों की कन्याओं का विवाह हो रहा है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आम जनता के हित में ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार उन्हें पारदर्शिता के साथ धरातल पर ला रही है। प्रत्येक योजना के लाभार्थियों सीधे खाते में धनराशि पहुंचाई जा रही है। योजनाओं का लाभ सभी वर्ग को मिलना भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने कहा कि पूर्व सरकारों की योजनाओं लाभ जनता तक पहुंचता ही नहीं था। बीच में जनता को मिलने वाली धनराशि का बंदरबांट हो जाता था, वर्तमान सरकार में ऐसा नहीं है। जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के माध्यम से जनकल्याण के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका लाभ आज प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सीधे मिल रहा है। मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने बताया कि इन 250 जोड़ों में नगर निकायों के 48 जोड़े और विकासखंडों के 202 जोड़े शामिल हुए हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, एमएलसी प्रतिनिधि अतुल निरंजन एवं केदारनाथ तिवारी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश गोस्वामी, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बायोमैट्रिक व फेस रीडर के माध्यम से हुआ जोड़ों का सत्यापन
जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के लिए पूर्व से ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थीं, साथ ही बायोमैट्रिक मशीन व फेस रीडर के माध्यम से जोड़ों का सत्यापन कराया गया। आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए पंचायती राज विभाग, नगर पंचायत महरौनी, पूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को तैनात किया गया और आयोजन स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यह देती है सरकार लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार प्रति युगल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देती है, जिसमें 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में, 25 हजार रुपये वैवाहिक उपहार में, 15 हजार रुपये कार्यक्रम आयोजन भोजन, पंडाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए व्यय किया जाता है।
Trending Videos