{"_id":"69b30cdbc4f81dd25c0e8804","slug":"mass-wedding-ceremony-vedic-mantras-echo-on-one-side-and-verses-from-the-quran-on-the-other-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-152949-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेत पर फसल काटने गए युवक का शव दूसरे दिन तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेत पर फसल काटने गए युवक का शव दूसरे दिन तालाब में मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने कहा कि तालाब में पैर फिसलने से गिरा था तालाब में
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गेहूं की फसल काटने के लिए खेत पर गए 33 वर्षीय गनेश निवासी ग्राम गौना कुसमाड़ का शव दूसरे दिन बृहस्पतिवार को तालाब में पड़ा मिला। परिजनों ने तालाब में पैर फिसलने से डूबने से मौत होने की बात कही।
मृतक के चचेरे भाई काशीराम ने बताया कि बुधवार की सुबह उसका भाई गनेश पुत्र मुन्नालाल अपने खेत पर गेहूं की फसल काटने गया था। रात को वह घर पर नहीं तो बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने उसकी खोजबीन की। आसपास के खेतों में देखा और रिश्तेदारी फोन करके जानकारी की। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। खोजबीन करते हुए खेत से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक मछली पालन के लिए बनाए गए तालाब के पास गनेश की चप्पल पड़ी मिली। गांव के लोगों की मदद से तालाब के पानी के अंदर लकड़ी के जरिए खोजबीन की तो कुछ देर बाद पानी के ऊपर गनेश का शव उतर आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। चचेरे भाई ने गेहूं की फसल काटने के बाद उसे बांधने के लिए गेहूं की पूर को भिगोने के लिए उक्त तालाब पर जाने और यहां फिसलकर उसमें गिर जाने से पानी में डूब जाने से मौत होने की बात कही। मृतक दो भाई-तीन बहन में सबसे बड़ा था और उसके दो पुत्र हैं। वह खेती किसानी व मजदूरी करता था। सीओ महरौनी रक्षपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर जांच की जा रही है।
Trending Videos