{"_id":"6a1ca5fdbb346da32a0034da","slug":"massive-fire-at-tiles-and-sanitary-warehouse-brought-under-control-after-12-hour-struggle-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157225-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: टाइल्स-सेनेटरी गोदाम में भीषण आग, 12 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: टाइल्स-सेनेटरी गोदाम में भीषण आग, 12 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन गल्ला मंडी में शनिवार रात एक टाइल्स एवं सेनेटरी गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को करीब 12 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। चार फायर टेंडरों की मदद से रविवार सुबह करीब 10 बजे आग पर नियंत्रण पाया जा सका। हादसे में गोदाम में रखा टाइल्स, सेनेटरी और हार्डवेयर का सामान जलकर नष्ट हो गया।
घंटाघर निवासी आकाश गुप्ता का गल्ला मंडी के पास गुप्ता ट्रेडर्स नाम से टाइल्स, सेनेटरी और हार्डवेयर का गोदाम है। शनिवार रात करीब 9:30 बजे वह गोदाम बंद कर घर चले गए थे। करीब आधे घंटे बाद उन्हें गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना पर दमकल विभाग के दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। आग लगने की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन, सीओ सदर सुनील भारद्वाज और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालात बिगड़ते देख एक और फायर टेंडर बुलाया गया, लेकिन गोदाम में रखी प्लास्टिक की टंकियां, पाइप और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग लगातार फैलती रही। सेनेटरी और हार्डवेयर कार्य में उपयोग होने वाले रसायनों ने भी आग को और भड़का दिया।
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बजाज पावर प्लांट का फायर टेंडर भी बुलाया गया। इसके बाद चारों फायर टेंडर और फोम कंपाउंड की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। दमकल कर्मियों को 30 से अधिक बार पानी भरना पड़ा। करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। व्यापारियों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर प्रभावित व्यापारी को राहत और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आग से बचाव के इंतजाम नहीं मिले
प्रारंभिक जांच में गोदाम में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए। यहां टाइल्स, सेनेटरी और हार्डवेयर सामग्री के साथ केमिकल, प्लास्टिक पाइप और अन्य ज्वलनशील वस्तुओं का भारी भंडारण था, लेकिन अग्निशामक यंत्र और फायर सेफ्टी सिस्टम मौजूद नहीं था। अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आग की भयावहता देख अचेत हुआ गोदाम संचालक
गोदाम में उठती लपटों और नुकसान का मंजर देखकर संचालक आकाश गुप्ता की तबीयत बिगड़ गई। वह मौके पर अचेत हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जेसीबी से तोड़ी गई गोदाम की दीवार
आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को अंदर तक पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। इसके चलते जेसीबी मशीन बुलाकर गोदाम की एक दीवार तोड़ी गई। इसके बाद भीतर पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गोदाम में लगी आग बुझाने के लिए तीन फायर टेंडरों के साथ बजाज पावर प्लांट का एक फायर टेंडर लगाया गया था। करीब 12 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
तबारक हुसैन, मुख्य अग्निशमन अधिकारी