सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Messes in schools and hospitals will not be affected, instructions issued for supply of commercial cylinders

Lalitpur News: स्कूलों व अस्पतालों के मेस प्रभावित नहीं होंगे, कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति के निर्देश

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Messes in schools and hospitals will not be affected, instructions issued for supply of commercial cylinders
विज्ञापन
अटल आवासीय सहित कुछ सरकारी विद्यालयों को दिए जाएंगे घरेलू गैस कनेक्शन, होटल-ढाबा संचालकों को अभी करना होगा इंतजार
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद में एलपीजी आपूर्ति बाधित होने से उत्पन्न संकट अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। एलपीजी कंपनी ने स्कूलों और अस्पतालों के मैस के लिए कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश डीलरों को दिए हैं। हालांकि होटल और ढाबा संचालकों को फिलहाल कॉमर्शियल सिलिंडर के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
खास बात यह है कि अटल आवासीय विद्यालय सहित कुछ ऐसे सरकारी आवासीय विद्यालय हैं, जहां पहले गैस कनेक्शन नहीं थे। अब उन्हें घरेलू गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर सिलिंडर दिए जाएंगे, ताकि भोजन व्यवस्था प्रभावित न हो। गौरतलब है कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव के कारण एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। जनपद में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई रुकने से चाट-खोमचे, मिठाई की दुकानों और होटलों में गैस की समस्या बढ़ गई थी। स्थिति यह हो गई थी कि कई लोग घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करने लगे। बाद में घरेलू सिलिंडर की बुकिंग 25 दिन में एक बार किए जाने का नियम लागू होने से दिक्कतें और बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों, आवासीय विद्यालयों और अस्पतालों में सिलिंडर न मिलने से भोजन बनाने में भी परेशानी आने लगी थी। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने 15 मार्च के अंक में ‘अटल आवासीय विद्यालय में चूल्हे पर भोजन बनाने की तैयारी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
इसके बाद जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने डीलरों के साथ बैठक कर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं शासन ने स्कूलों और अस्पतालों के मैस के लिए कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश कंपनी के अधिकारियों को दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय सहित कुछ अन्य आवासीय विद्यालयों में पहले गैस कनेक्शन नहीं थे। अब उन्हें घरेलू गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के साथ सिलिंडर देने के लिए कंपनी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
--------------------------
अब मिड-डे मील नहीं होगा प्रभावित
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहित कई स्कूलों में गैस सिलिंडर की समस्या गहराने की जानकारी मिलने पर बीएसए रणवीर सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र लिखकर स्कूलों में सिलिंडर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। डीएसओ ने बताया कि अब स्कूलों में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सिलिंडर मिलने से स्कूलों में मिड-डे मील (एमडीएम) की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed