सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Misuse of restaurant name on website, substandard food served to railway passengersMisuse of restaurant name on website, substandard food served to railway passengers

Lalitpur News: वेबसाइट पर भोजनालय के नाम का दुरुपयोग, रेल यात्रियों को भेजा गया घटिया खाना

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Misuse of restaurant name on website, substandard food served to railway passengersMisuse of restaurant name on website, substandard food served to railway passengers
विज्ञापन
संचालक ने खुद टिकट बुक कर खोली पोल, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के एक भोजनालय के नाम का दुरुपयोग कर फर्जी वेबसाइट के जरिए ट्रेन यात्रियों को ऑनलाइन घटिया खाना सप्लाई करने का मामला सामने आया है। कोतवाली सदर पुलिस ने भोजनालय संचालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रमेन्द्र कुमार जैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अरिहंत भोजनालय के नाम से कारोबार करते हैं और उनके पास जीएसटी, एफएसएसएआई व ट्रेडमार्क पंजीकरण भी है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार ऐसे फोन कॉल आ रहे थे, जिनमें ग्राहक ऑनलाइन भुगतान करने के बावजूद भोजन न मिलने या घटिया गुणवत्ता का खाना मिलने की शिकायत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमेन्द्र जैन के अनुसार, उन्हें किसी भी प्रकार का ऑनलाइन भुगतान प्राप्त नहीं हुआ था, जिससे उन्हें शक हुआ। सच्चाई जानने के लिए उन्होंने खुद ट्रेन का टिकट बुक कराया और ऑनलाइन भोजन ऑर्डर किया। जांच में पता चला कि ‘रेलरेस्ट्रो’ नाम की एक वेबसाइट पर उनके भोजनालय का नाम दिखाकर ऑर्डर लिए जा रहे हैं और भुगतान भी वही ले रही है।
उन्होंने बताया कि ललितपुर रेलवे स्टेशन पर जब उनके नाम से खाना देने के लिए एक युवती पहुंची तो संदेह गहरा गया। आरोप है कि वह उनकी फर्म के नाम का दुरुपयोग कर घटिया खाना सप्लाई कर रही थी, जिससे न सिर्फ उनकी साख को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि ट्रेडमार्क नियमों का भी उल्लंघन हो रहा है।
कोतवाली सदर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed