सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Newly married woman hanged herself to death

Lalitpur News: नव विवाहिता ने फंदे पर लटक कर दी जान

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman hanged herself to death
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरारी में एक नव विवाहिता ने शादी के तीन महीने बाद ही ससुराल में फंदे से लटक कर जान दे दी।
ग्राम बिरारी निवासी मंगल राय की शादी तीन माह पहले अंजली राय (27) से हुई थी। उसका मायका बिहार के सिवान में है। शादी के बाद से वह अपने मायके नहीं गई थी, जिस पर वह अक्सर अपने माता पिता को फोन करके लिवा ले जाने की बात करती थी, लेकिन माता पिता उसे लेने नहीं आए। इस पर कुछ दिन पहले पति उसे अपनी बहन के यहां ताल बेहट लेकर गया और दो दिन पहले ही लौटकर घर आए थे। मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे उसका पति गांव में कुआं पर नहाने के लिए गया था। इसी दौरान अंजली ने घर में अपने कमरे में जाकर पंखे पर दुपट्टा से फंदे पर लटक कर जान दे दी। घर पहुंचे पति ने दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांककर देखा तो पंखे पर दुपट्टे के फंदे से अंजली का शव लटक रहा था। शोर-शराब सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खिड़की तोड़ कर भीतर गए और शव को नीचे उतारा। जानकारी पर पहुंची पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed