{"_id":"697e4e8de8c249ac970f69d8","slug":"parul-topped-in-solo-singing-ikra-khan-got-second-place-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-150868-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एकल गायन में पारुल अव्वल, इकरा खान ने पाया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एकल गायन में पारुल अव्वल, इकरा खान ने पाया दूसरा स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
आरई मिशन जूनियर हाईस्कूल में हुई प्रतियोगिता, 39 विद्यालयों के 65 बच्चों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर क्षेत्र स्थित आरई मिशन जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को एकल गायन प्रतियोगिता हुई। इसमें 39 विद्यालयों के 65 बच्चों ने प्रतिभाग किया। गायन प्रतियोगिता में पारुल प्रथम, इकरा खान दूसरे और स्तुति तीसरे स्थान पर रहीं।
बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत करने और मानवीय मूल्यों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए शनिवार को नगर क्षेत्र स्थित आरई मिशन जूनियर हाईस्कूल में एकल गायन प्रतियोगिता हुई। इसमें 39 विद्यालयों के 65 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र नीतू वर्मा ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों को प्रोत्साहित किया। छात्रों ने देश भक्ति गानों और भजनों की प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को चुनने के लिए निर्णायक मंडल में गीतिमा तिवारी, शिखा तिवारी, कल्पना जैन शामिल रहीं। एकल गायन प्रतियोगिता में माहेश्वरी एकेडमी की छात्रा पारुल प्रथम स्थान पर रहीं। आरई मिशन स्कूल की इकरा खान दूसरे और महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की स्तुति ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान आरई मिशन स्कूल के प्रबंधक आकाश मसीह, प्रधानाध्यापिका बारबरा लाल सहित महाराजा अग्रसेन, महेश्वरी एकेडमी, एल्ड्रिज इंटरनेशनल, ग्रीन वैली, लेडी बेकन, लिटिल फ्लावर स्कूल व अन्य स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाध्यापक एवं संगीत शिक्षक मौजूद रहे। संचालन पुनीता खरे ने किया।
Trending Videos