सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police Force Deployed in Nayagaon; Elderly Man's Last Rites Performed Late at Night

Lalitpur News: नयागांव में पुलिस बल तैनात, देर रात किया गया बुजुर्ग का अंतिम संस्कार

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Police Force Deployed in Nayagaon; Elderly Man's Last Rites Performed Late at Night
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। थाना जाखलौन के नयागांव में बुधवार देर रात पुलिस बल की निगरानी में बुजुर्ग धनीराम झा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में अब भी पुलिस बल तैनात है। दो जून को वृद्ध का शव मिलने पर परिजन ने गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी दफ्तर के पास प्रदर्शन किया था।
पोस्टमार्टम में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि होने पर परिजन ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। हंगामे के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में झड़प भी हुई थी। दो दिन से लापता 70 वर्षीय धनीराम का शव 2 जून की रात को ग्राम बरदेही के पास राजघाट बांध के भराव क्षेत्र में क्षत-विक्षत मिला था। पुलिस ने मृतक के पुत्र अनिल की तहरीर पर गफूर खां, कलामुद्दीन, वाहिद और कंछेदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बुधवार शाम को जब परिजन गांव में शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच उनको जानकारी मिली कि पोस्टमार्टम में धनीराम की मौत पानी में डूबने से बताई गई है। इसके बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने शव को अर्थी से उठाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली में रख लिया और प्रदर्शन के लिए ललितपुर ले जाने का प्रयास करने लगे थे। इस पर वहां मौजूद पुलिस ने उनको रोक लिया था। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई थी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ कई थानों की पुलिस भी पहुंची। आठ घंटे तक पुलिस और प्रशासन के समझाने पर परिजन माने और रात करीब 10-11 बजे शव का अंतिम संस्कार हो पाया। इस घटना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण रहने के चलते भारी पुलिस फोर्स गांव में तैनात किया गया। बृहस्पतिवार को भी गांव का माहौल तनाव पूर्ण रहा और कम संख्या में लोग घरों से बाहर निकले। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यह था मामला
धनीराम झा 31 मई की रात खेत से लापता हो गए थे। उनके पुत्र अनिल ने 1 जून को थाना जाखलौन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 2 जून की शाम गांव से 2 किलोमीटर दूर ग्राम बरदेही के निकट राजघाट बांध के भराव क्षेत्र में पानी में उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था। परिजनों ने गांव के विपक्षियों पर आम के पेड़ को लेकर विवाद करने और जान से मारने की धमकी देने के साथ धनीराम का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया था। बुधवार की दोपहर मृतक के पुत्र अनिल सहित 50 से अधिक ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद घंटाघर पर दोपहर 2 बजे प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed