{"_id":"69f7ad9d2b35fc45750b1b31","slug":"police-have-facilitated-the-deposit-of-cyber-fraud-proceeds-back-into-the-victims-account-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-155784-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: साइबर ठगी की रकम पुलिस ने कराई पीड़ित के खाते में जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: साइबर ठगी की रकम पुलिस ने कराई पीड़ित के खाते में जमा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ऑनलाइन धोखाधड़ी से फ्रॉड हुई 20 हजार रुपये की धनराशि को थाना नाराहट पुलिस ने पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराया। रुपया वापस आने पर पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा की।
थानाध्यक्ष नाराहट दयाशंकर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ग्राम झरावटा निवासी अशोक ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उसने बताया था कि साइबर अपराधियों ने उसका फोन फोन हैक करके फोन-पे के माध्यम से उसके बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए थे। इसकी शिकायत उसने एनसीसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत पुलिस ने जांच शुरू की और पीड़ित के उपलब्ध कराए गए बैंक स्टेटमेंट, अन्य प्रपत्रों का अवलोकन और तकनीकी विश्लेषण किया। विभिन्न वित्तीय एजेंसियों, बैंकों, वाॅलेट से संपर्क करके पीड़ित का रुपया होल्ड कराया। इसके बाद उक्त धनराशि को पीड़ित के खाते में वापस कराया।
थानाध्यक्ष दयाशंकर ने लोगों से अपील की कि किसी भी बिना पहचान वाले व्यक्ति को बैंकिंग, वित्तीय संबंधी जानकारी साझा न करें। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930/112 पर कॉल करें या एनसीसीआरपी पोर्टल, साइबर क्राइम की वेबसाइट पर अपनी शिकायत ऑनलाईन दर्ज करें।
Trending Videos