सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth dies under suspicious circumstances; cause unknown.

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, कारण अज्ञात

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances; cause unknown.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। दंपती के यहां घरेलू कामकाज कर वहां पर रहने वाले शहर के मोहल्ला वंशीपुरा निवासी 22 वर्षीय जोंटी की शनिवार रात हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने मौत का कारण अज्ञात बताया है।
मृतक के पिता सुशील ने बताया कि जोंटी इलाइट क्षेत्र के पास स्थित एक घर में रह रहे पति-पत्नी के यहां घरेलू कामकाज करता था और वहीं पर रहता था। शनिवार की रात को यहां पर जोंटी की हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने मौत का कारण अज्ञात और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed