सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ponds could not be made in the mines, increasing the groundwater level remained a dream

Lalitpur News: खदानों को नहीं बना सके तालाब, भूजल स्तर बढ़ना रह गया ख्वाब

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 03 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ponds could not be made in the mines, increasing the groundwater level remained a dream
विज्ञापन
ललितपुर। बंद पड़ी खदानों को अमृत सरोवर का रूप देने की खनिज विभाग की कवायद ठप पड़ी है। इससे भूजल स्तर को बढ़ाने की तैयारी ठप है।
Trending Videos

शासन ने भूजल स्तर को गिरने से रोकने व जल संरक्षण के लिए तालाब बनाने की योजना शुरू की थी। शासन ने वर्ष 2022 में खनिज विभाग की बंद पड़ी पत्थर खदानों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत वाटर हार्वेस्टिंग कार्य करने के लिए तालाब बनाने की योजना शुरू की थी। इन बंद पड़ी पत्थर खदानों में तालाब बनाने के लिए खनिज विभाग के जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से करीब 1.9 करोड़ रुपये और मनरेगा विभाग से 56.75 लाख रुपये स्वीकृत किए थे।
इसके तहत ब्लॉक बिरधा में छह, जखौरा में एक, महरौनी में दो और वन क्षेत्रों में दो सहित 11 बंद पड़ी पत्थर खदानों को चिह्नित किया गया था। लेकिन जून माह में शुरू हुई यह योजना अभी तक अधूरी पड़ी हुई है। जिससे शासन के पायलट प्रोजेक्ट को झटका लगा है और शासन के भूजल स्तर को गिरने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयास धरातल पर नहीं उतर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पौधरोपण भी नहीं किया गया
पायलट प्रोजेक्ट के तहत बनाए जाने वाले तालाबों पर पौधरोपण करने की शासन ने योजना बनाई थी। जिसमें इन 11 तालाबों पर 1527 पौध का रोपण किया जाना था। पौधे भी फलदार और छायादार लगाए जाने थे। लेकिन इन क्षेत्रों में पौधरोपण भी नहीं किया गया।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले तालाबों की लागत सूची
ग्राम - मनरेगा अंश - डीएमएफ - कुल लागत - जल संचयन क्षमता
खुरा - 3.27 लाख - 9.96 लाख - 13.23 लाख - 19500 घन मी.
महोली - 3.29 लाख - 9.99 लाख - 13.28 लाख - 18500 घन मी.
आलापुर - 3.77 लाख - 9.98 लाख - 13.75 लाख - 15000 घन मी.
हरदारी - 7.03 लाख - 9.99 लाख - 17.02 लाख - 24500 घन मी.
रमपुरा - 4.00 लाख - 9.97 लाख - 13.97 लाख - 17500 घन मी.
बजरंगगढ़ - 13.45 लाख - 9.99 लाख - 23.44 लाख - 27500 घन मी.
कुचदों - 4.31 लाख - 9.99 लाख - 14.30 लाख - 19500 घन मी.
पिपरौनिया - 4.42 लाख - 9.97 लाख - 14.39 लाख - 22500 घन मी.
जहाजपुर - 4.43 लाख - 9.99 लाख - 14.42 लाख - 19500 घन मी.
गुढा - 5.22 लाख - 9.97 लाख - 15.19 लाख - 17100 घन मी.
मैगुवां - 3.56 लाख - 9.96 लाख - 13.52 लाख - 8225 घन मी.
योग - 56.75 लाख - 109.76 लाख - 166.51 लाख - 209325 घन मी.

इस योजना में मनरेगा को भी जोड़ा गया है। इस कारण काम कुछ धीमा हो रहा है। फिर भी करीब 80 फीसदी काम पूरा हो गया है। जल्द शेष काम पूरा कर लिया जाएगा। - आलोक सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed