सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Race Competition: Lalu Prasad and Aarti Sahu top in 100 meters

दौड़ प्रतियोगिता : 100 मीटर में लालू प्रसाद और आरती साहू अव्वल

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Race Competition: Lalu Prasad and Aarti Sahu top in 100 meters
विज्ञापन
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
Trending Videos

- खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का समग्र विकास होगा : कैलाश नारायण निरंजन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद में भाग लेने से बच्चों का मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि बच्चे मोबाइल का प्रयोग कम कर खेलों में भाग लें तो उनका समग्र विकास होगा।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हैंडबाॅल, कबड्डी, बास्केटबाॅल (बालक/बालिका) एवं जूनियर फुटबाॅल और बालक वर्ग की हाॅकी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर जिला फुटबाल संघ अध्यक्ष मनमोहन जड़िया ने कहा कि बच्चे एकाग्रचित्त से खेल प्रतियोगिताओं में भाग लें, उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। इससे पहले उप क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद कुमार जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी टीमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडबाल बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में पहलवान गुरुदीन व नेहरू महाविद्यालय के मध्य खेला गया। फाइनल मैच पहलवान गुरुदीन की टीम ने 2-1 गोल से विजयी रही। मैच के निर्णायक संजू चोपड़ा, सचिन नरया, रविंद्र व अजरुद्दीन रहे। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में लालू प्रसाद, साकेत रजक व अर्जुन, 200 मीटर दौड़ में अंश, अंशुल व लालू, 400 मीटर दौड़ में साकेत, संजय राजा व विशाल। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में आरती साहू, पल्लवी व मुस्कान, 200 मीटर में आरती साहू, पल्लवी व उपासना क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक सतीश, पवन, गुनगुन, अजहर रहे। इस अवसर अजरुद्दीन, रविंद्र कुमार, सचिन नरया, लक्ष्मण, मनोज कुशवाहा, विकास, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed