{"_id":"69b307f8016e67a92103e200","slug":"sales-manager-arrested-in-bajaj-finance-fraud-case-sent-to-14-day-judicial-custody-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-152963-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बजाज फाइनेंस फ्रॉड में गिरफ्तार सेल्स मैनेजर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बजाज फाइनेंस फ्रॉड में गिरफ्तार सेल्स मैनेजर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
1.71 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला, फर्जी दस्तावेजों से ऋण स्वीकृत कराने के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। करीब 1.71 करोड़ रुपये के बजाज फाइनेंस फ्रॉड मामले में कोतवाली पुलिस ने कंपनी के सेल्स मैनेजर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान बजाज फाइनेंस की ललितपुर शाखा के सेल्स मैनेजर दिनेश कुमार उर्फ कार्तिक निवासी गुरु गोविंद सिंह नगर, थाना लुधियाना (पंजाब) तथा दूसरा पता सुशील नगर, चुर्खी रोड, उरई (जालौन) को बुधवार को बैंक कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर धोखाधड़ी करता था। गिरोह में बजाज फाइनेंस के कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। गिरोह के सदस्य लोन दिलाने के नाम पर लोगों को गुमराह करते थे और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी ऋण स्वीकृत कराते थे।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि इसी धनराशि से उसने एक स्कॉर्पियो कार खरीदी और अन्य खर्च किए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी।
Trending Videos