सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Several neighborhoods lost power due to a high-tension line breakage.

Lalitpur News: हाईटेंशन लाइन टूटने से कई मोहल्लों की बिजली गुल

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Several neighborhoods lost power due to a high-tension line breakage.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। शहर में फीडर संख्या एक के अंतर्गत हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से 12 से अधिक मोहल्लों की बिजली दो घंटे से अधिक समय तक बाधित रही।
गल्ला मंडी स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित फीडर संख्या एक के अंतर्गत हाईटेंशन लाइन का तार रविवार की रात करीब आठ बजे टूट गया। इससे मुख्य सड़क व मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलने पर विद्युत कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर शटडाउन लेने के बाद पेट्रोलिंग कर लाइन को खोजा। इसके बाद हाईटेंशन लाइन का तार जोड़कर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। तार टूटने से शहर के मोहल्ला झांसीपुरा, अजीतापुरा, लकड़यापुरा, बड़ापुरा, सरदारपुरा, तलैयापुरा, कसाई मंडी, बड़ी टंकी, बीएसए कार्यालय के पास, सिविल लाइन, तुवन चौराहे से स्टेट बैंक के पास, कलक्ट्रेट रोड आदि स्थानों की बिजली आपूर्ति गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed