फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Students' protest against the lathi-charge at Jantar Mantar.

Lalitpur News: जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

Sat, 25 Jul 2026 02:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Students' protest against the lathi-charge at Jantar Mantar.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को जिले के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कंपनी बाग से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। बाद में अपर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन से पहले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कंपनी बाग में एकत्र हुए और राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान वहां मौजूद आम नागरिकों के साथ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी सावधान की मुद्रा में खड़े रहे। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने तुवन चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। पूरे मार्ग में उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। कलक्ट्रेट पहुंचने पर अपर जिलाधिकारी बाहर आए और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। उन्होंने छात्रों को उनकी मांगें शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सीओ सिटी अजय कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप था कि दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमति को लेकर बना गतिरोध, फिर मिली मौखिक मंजूरी
प्रदर्शन के लिए कंपनी बाग में जुटे छात्रों को पुलिस ने लिखित अनुमति न होने का हवाला देते हुए पैदल मार्च निकालने से रोक दिया। इस पर छात्र-छात्राएं वहीं नारेबाजी करने लगे। स्थिति को देखते हुए अपर जिलाधिकारी और एसडीएम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को मौखिक अनुमति दी, जिसके बाद शांतिपूर्वक पैदल मार्च निकाला गया।

राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित पेपर लीक की घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का भरोसा डगमगाया है। वर्षों की मेहनत और तैयारी ऐसी घटनाओं से प्रभावित होती है तथा परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं।

छात्रों ने मांग की कि कथित पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए। ज्ञापन पर निकिता, हनुमत, कपिल, अंजली राजा, समीक्षा, अनुष्का, आर्यन, हिमांशी सहित अन्य छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed