{"_id":"69c42af826d9b751c508b4e8","slug":"the-body-of-a-villager-who-had-left-his-home-was-found-hanging-the-next-day-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-153712-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: घर से निकले ग्रामीण का शव दूसरे दिन फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: घर से निकले ग्रामीण का शव दूसरे दिन फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुत्र ने कहा - बैंक कर्ज को लेकर चल रहे थे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी/सौजना। पेड़ पर रस्सी के फंदे से 42 वर्षीय हरिश्चंद निवासी ग्राम गुढ़ा थाना सौजना का शव बुधवार की सुबह लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। पुत्र ने बैंक कर्ज के चलते परेशान होने पर आत्महत्या करना बताया है।
मृतक के पुत्र राजेंद्र ने बताया कि सोमवार की शाम उसके पिता हरिश्चंद्र पुत्र कनई रैकवार घर से निकल गए थे। काफी देर तक जब वह घर लौटकर नहीं आए तो उसकी खोजबीन की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार की सुबह गांव के लोगों ने जानकारी दी कि उसके पिता का शव गांव से बाहर एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटक रहा है। सूचना पर वे लोग मौके पर पहुंच गए थे।
डॉयल-112 को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंच गई। सौजना थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। पुत्र राजेंद्र ने बताया कि उसके पिता तीन एकड़ जमीन पर खेती करते थे। बैंक से तीन लाख का कर्ज ले रखा था। कर्ज चुकाने की चिंता में उसके पिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। सीओ महरौनी रक्षपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मातम में बदलीं शादी की खुशियां
मृतक हरिश्चंद के पुत्र राजेंद्र की शादी तय हो चुकी थी और अप्रैल में शादी कार्यक्रम है। शादी को लेकर घर में तैयारियां की जा रही थीं और खुशी का माहौल था लेकिन अब हरिश्चंद्र की मौत होने के बाद घर में मातम छा गया है।
Trending Videos