{"_id":"69b86b17789dd6c51b077cef","slug":"the-labourer-sent-his-wife-and-children-to-another-room-and-hanged-himself-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-153184-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पत्नी-बच्चे को दूसरे कमरे में भेज मजदूर ने फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पत्नी-बच्चे को दूसरे कमरे में भेज मजदूर ने फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तालाबपुरा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी एक मजदूर ने घर में ही कमरे में फंदे से लटक गया। यह देख परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला तालाबपुरा निवासी हरगोविंद कुशवाहा (31) रविवार की रात में अपने घर में ही दूसरी मंजिल पर परिजनों के साथ था। रात लगभग नौ बजे वह खाना खाकर अपने कमरे में चला गया और पत्नी और बेटे को नीचे कमरे में सोने के लिए भेज दिया। देर रात लगभग दो बजे उसका भाई देवेंद्र जब पानी पीने को उठा, तब कमरे में झांककर देखा तो उसका भाई हरगोविंद कमरे में पंखे पर बेडशीट के फंदे पर लटक रहा था। जिस पर उसने चिल्लाकर अन्य परिजनों को बुलाया और उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर शव को अपने साथ ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के भाई देवेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उसका भाई कपड़ों की दुकान पर काम करता था। पैसे कम मिलने के कारण वह दो वर्ष से काम पर नहीं गया। अभी कुछ दिन से वह काम पर जाने लगा था। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं है।
Trending Videos