सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The young man died due to drowning, confirmed in the post-mortem report.

Lalitpur News: डूबने से हुई थी युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
The young man died due to drowning, confirmed in the post-mortem report.
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ग्राम गौना कुसमाड़ में खेत के समीप स्थित तालाब में मिला था शव
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना सौजना क्षेत्र के ग्राम गौना कुसमाड़ में गनेश (33) का शव बृहस्पतिवार को खेत के समीप स्थित मछली पालन तालाब में मिला था। परिजनों ने बताया था कि गनेश गेहूं की कटाई के बाद फसल को बांधने के लिए गेहूं की पूर को भिगोने गए थे और इसी दौरान फिसलकर तालाब में गिरने की आशंका जताई गई थी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बृहस्पतिवार शाम को किए गए पोस्टमार्टम में गनेश की मौत पानी में डूबने से हुई होना पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और रात को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। सीओ महरौनी रक्षपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया और घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed