{"_id":"69b1cd8beff032d697032ee7","slug":"there-will-be-tight-security-during-chaitra-navratri-and-eid-surveillance-will-be-done-through-drones-and-cctv-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-152922-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चैत्र नवरात्र और ईद पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चैत्र नवरात्र और ईद पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल रहेगा तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में चैत्र नवरात्र और ईद के अवसर पर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिरों और मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा। ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। क्यूआरटी टीम भी भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था पर नजर रखेगी।
आगामी चैत्र नवरात्र व ईद के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने जिले में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेंगे। मंदिरों और मस्जिदों में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने रणनीति बनाई है। एसपी मोहम्मद मुश्ताक निर्देशानुसार प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा चाक-चौबंद रखी जएगी। मंदिरों सहित इनके रास्तों पर ड्यूटी प्वाइंट बनाकर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। ईद त्योहार पर जिले में मस्जिद और ईदगाहों के आसपास भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। एसपी ने सभी थाना-कोतवाली पुलिस को आगामी त्योहार को लेकर अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
मंदिरों के पास और रास्तों पर मिशन शक्ति केंद्र टीम व एंटी रोमियो टीम रहेगी सक्रिय
नवरात्र पर देवी मंदिरों में सुबह के समय पुरुषों के साथ साथ महिलाएं और बालिकाएं भी जल चढ़ाने, पूजा अर्चना को पहुंचती हैं। इसे देखते हुए जिले के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र और एंटी रोमियों टीमें अलर्ट रहेगी। यह टीमें मंदिरों के समीप सहित इनकी ओर जाने वाले सड़क मार्गों पर भ्रमणशील रहेगी।
Trending Videos