सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Thieves stole jewelry and cash from an unoccupied house.

Lalitpur News: सूने मकान से जेवर और नकदी चोरी कर ले गए चोर

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelry and cash from an unoccupied house.
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम पड़वां निवासी अरविंद कुमार जैन ने बताया कि वह कुछ दिन पूर्व परिवार सहित कुछ दिन पूर्व रिश्तेदारी में गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर चोरी की घटना की। दूसरे दिन जब वह घर वापस लौटकर आया तो दरवाजे के ताले टूटे मिले। कमरे के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉक टूटा था। अलमारी में रखे सामान का निरीक्षण किया तो करीब 25 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, सोने की झुमकी, चांदी की पायल गायब थी। पीड़ित ने महरौनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed