सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tractor goes out of control and overturns into canal; driver dies after being trapped underneath.

Lalitpur News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नहर में पलटा, दबकर चालक की मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Tractor goes out of control and overturns into canal; driver dies after being trapped underneath.
विज्ञापन
खेत समतलीकरण करके घर वापस लौटते समय गांव के पास हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत समतलीकरण करके घर लौटते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। इससे 42 वर्षीय वीर सिंह निवासी ग्राम दावनी थाना जाखलौन उसके नीचे दब गया। परिजन लेकर सीएचसी पहुंचे जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
परिजन ने बताया कि वीर सिंह शनिवार की दोपहर को ट्रैक्टर लेकर खेत समतलीकरण करने के लिए गया था। यहां से शाम को वह ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था। जबकि अन्य परिजन बाइक से पीछे-पीछे आ रहे थे। गांव से गुजरी नहर के पास गड्ढे से ट्रैक्टर निकालते समय अनियंत्रित होकर नहर में जाकर पलट गया। वीर सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। पीछे आ रहे परिजनों ने गांव के अन्य लोगों की मदद से वीर सिंह को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और जखौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। वह पांच एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
Trending Videos

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में घायल लाए गए युवक को मृत घोषित कर दिया गया था। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed