सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tractor-Trolley Driver Runs Over Hawker; Death Ensues

Lalitpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने फेरी वाले रौंदा, मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Tractor-Trolley Driver Runs Over Hawker; Death Ensues
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने फेरी वाले के रौंद दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा जाखलौन के मोहल्ला नई बस्ती निवासी इकबाल (38) मिट्टी का बर्तन बेचने का काम करता है। मंगलवार को वह पिपरिया तिराहा पार कर गांव में बर्तन बेचने जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर। ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भागने के चक्कर में चालक इकबाल को रौंदता हुआ चला गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली का पीछा कर चालक को पकड़ कर जमकर धुनाई भी कर दी। जानकारी मिलने पर जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल फेरी वाले को लोगों ने मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। भाई शाकिर ने बताया कि मृतक की तीन बेटी व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed