सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Traders submitted a memorandum to the SDM regarding their problems.

Lalitpur News: समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Traders submitted a memorandum to the SDM regarding their problems.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

तालबेहट। प्रशासन की ओर से नगर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने, जाम से निजात के लिए दिन में बसों के संचालन पर प्रतिबंध व्यापारियों को रास नहीं आया है। इसके विरोध में व्यापारियाें ने रविवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं को दूर करने की मांग की है।
रविवार को सबसे पहले व्यापारी सीओ कार्यालय पहुंचे, जहां सीओ के मौजूद न होने पर वह सीधे एसडीएम आवास पर पहुंचे। अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम अभिजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि नगर में बस संचालन बंद करने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, आवश्यक वस्तुओं के लोडर वाहनों के न आने के कारण व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नगर में पूर्व की भांति यात्री बसों के संचालन, आवश्यक सेवाओं के वाहनों को आवागमन से मुक्त करने एवं बड़े वाहन, हाईवा, डंपर, खनन वाहन, ट्रक की दिन में नो एंट्री रखने एवं यात्री बसों में तालबेहट के लोगों से अभद्रता करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने, नगर के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने आदि की मांग रखी। ज्ञापन देने वालों में गजेंद्र मोहन, गौतम मोदी, सिद्धार्थ त्रिपाठी, शरद सोनी, रामपाल झा मनोज गुप्ता, विवेक परिहार आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed