{"_id":"6a2073c830d06783450e5503","slug":"two-inter-district-smugglers-arrested-with-70-kg-of-cannabis-lalitpur-news-c-11-jhs1037-808623-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 70 किलो गांजे के साथ दो अंतर जनपदीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 70 किलो गांजे के साथ दो अंतर जनपदीय तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एंटी नॉरकोटिक्स एवं बबीना पुलिस ने बुधवार दोपहर कार सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बाजार में इसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार गांजा तस्कर ओडिसा से सस्ते दाम में गांजा लाकर इसे झांसी समेत आगरा, हाथरस एवं आगरा में बेचते थे। भूसा ढोने वाली बोरियों में छुपा कर इसे ले जा रहे थे। दोनों गांजा तस्करों को गिरफ्तार करके पुलिस ने उनको कोर्ट के सामने पेश किया। यहां से उनको जेल भेज दिया गया।
क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को अंतर जनपदीय गांजा तस्करी करने वालों का सुराग मिला था। एएनटीएफ प्रभारी चंदन पांडेय एवं बबीना थाना प्रभारी विनय साहू की अगुवाई में पुलिस टीम ने बबीना के सुकुवां-ढुकुवां चौराहा मेन रोड पर विधान ट्रेडिंग कंपनी के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। एक कार को रोककर तलाशी लेने के दौरान डिग्गी से भूसा ढोने में इस्तेमाल होने वाले दो बोरों में गांजा भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार सवार हाथरस के सासनी गांव निवासी शिव कुमार एवं आगरा के सुतेंडी गांव निवासी वेताली को गिरफ्तार कर लिया। उनको पूछताछ के लिए बबीना थाने ले जाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह लोग ओडिसा से गांजा लाकर झांसी समेत आगरा, मथुरा, हाथरस समेत आसपास के क्षेत्रों में फुटकर बिक्री करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और सप्लाई चैन को तलाशने में जुटी है।
इनसेट
झांसी बना गांजा तस्करों का ट्रांजिट रूट
ओडिसा से यूपी, राजस्थान, पंजाब में गांजा खपाने के लिए झांसी तस्करों के लिए ट्रांजिट रूट की तरह बन गया है। पिछले एक साल के दौरान एसटीएफ समेत एंटी नारकोटिक्स टीम ने दबिश देकर 16 गांजा तस्करों को पकड़ चुकी। इनके पास से करोड़ों रुपये का गांजा भी बरामद हुआ है। छानबीन के दौरान यह बात सामने आई कि ओडिसा से आने वाला गांजा झांसी के रास्ते ही यूपी के कई जनपदों तक पहुंचाया जाता है। पुलिस को चकमा देने के लिए गांजा तस्कर अब महिलाओं का भी इस्तेमाल करने लगे हैं। पिछले माह ही एंटी नारकोटिक्स टीम ने दो गांजा तस्कर महिलाओं को गिरफ्तार किया था। ट्रांजिट प्वांइट बन जाने की वजह से अब झांसी में एंटी नारकोटिक्स टीम की निगरानी बढ़ गई है।