सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Wards Opened in New Medical College Building; 30 Patients Admitted

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज के नए भवन में वार्ड शुरू, 30 मरीज हुए भर्ती

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Wards Opened in New Medical College Building; 30 Patients Admitted
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के 300 बेड भवन में दो वार्ड में मरीजों को भर्ती करने की सुविधा शुरु हो गई है। अब मरीजों को पेयजल व गर्मी की किल्लत से नहीं जूझना होगा। साथ ही, नए भवन में तीन लिफ्ट संचालित की जा रही हैं। मंगलवार को प्रथम दिन एक वार्ड में 30 मरीज भर्ती किए गए हैं।
मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में अब तक चार वार्ड संचालित हो रहे थे। इसमें लगभग 200 मरीजों को ही भर्ती की सुविधा थी। ऐसे में अधिक मरीज होने की स्थिति में गैलरी में पलंग व कूलर लगाकर भर्ती किया जा रहा था। अधिक भीड़ होने से मरीजों व तीमारदारों को खासी परेशानी से जूझना पड़ रहा था। साथ ही प्रथम तल पर पानी की किल्लत बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, अब मरीजों की सभी समस्याएं दूर हो गईं हैं। कॉलेज प्रशासन ने 300 बेड भवन में 75-75 बेड के दो वार्ड संचालित कर दिए हैं। इनमें मरीजों को आधुनिक बेड, हवा के लिए पर्याप्त पंखा, कूलर व पेयजल की सुविधा दी गई है। मंगलवार को एक वार्ड में ही मरीज भर्ती किए गए हैं। इसमें 30 मेडिसिन के मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

---
रैंप से नहीं खींचने होंगे स्ट्रेचर
मरीजों को अब तक स्ट्रेचर के सहारे रैंप से खींच कर ले जाना पड़ रहा था। इससे तीमारदारों को अधिक परेशानी होती थी। कई बार अकेला तीमारदार होने से अधिक समस्या हो जाती थी। लेकिन, नए भवन में तीन लिफ्ट संचालित की जा रही है। इससे मरीजों को रैंप के सहारे नहीं ले जाना होगा।
---
300 बेड भवन में 150 बेड के दो वार्ड शुरु कर दिए गए हैं। मरीजों के आने पर संख्या बढ़ती जाएगी। मरीजों को बेहतर उपचार व सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
- डॉ. गजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed