सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Wheat crop and straw burnt to ashes in the field

Lalitpur News: खेत में खड़ी गेहूं की फसल और भूसा जलकर राख

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop and straw burnt to ashes in the field
विज्ञापन
- बिजली के खंभों में शार्ट सर्किट होने के चलते आग लगने का अनुमान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सिलावन/समोंगर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम समोंगर निवासी जितेंद्र अहिरवार के खेत में गेहूं की पकी हुई तैयार फसल खड़ी थी। शुक्रवार की दोपहर खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। खेत के आसपास काम कर रहे किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा चलने के कारण आग तेजी से आगे बढ़कर फैलती चली गई। देखते ही देखते करीब एक एकड़ के क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई और जल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक किसान के खेत में खड़ी पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। आगजनी में किसान की हजारों रुपये कीमत की फसल जलने से नुकसान हुआ है। वहीं, पास के खेत में रखे भूसे के ढेर तक आग पहुंच गई थी और आग से भूसा जल गया था। पीड़ित किसान ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने खेत के पास लगे बिजली खंभों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने का अनुमान लगाया है। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि खेत में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचा था और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed