{"_id":"6a3ee5469a0a7adbd106ac50","slug":"woman-dies-two-women-injured-after-tractor-trolley-overturns-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-158701-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, दो महिलाएं घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम कल्यानपुरा के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिससे ट्राली में सवार 35 वर्षीय चंदा निवासी ग्राम रायपुर की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। सभी लोग चंदा के मामा के यहां ग्राम टेटा में मौत होने के बाद फेरा करके वापस लौट रहे थे।
मृतका के पति जगदीश ने बताया कि उसकी पत्नी चंदा के मामा के यहां मौत होने के बाद शुक्रवार को वह लोग ग्राम टेटा ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में चंदा सहित परिवार के ही 8-10 लोग सवार थे। टेटा से वह सभी लोग शाम को वापस लौट रहे थे। अभी उनका ट्रैक्टर बांसी के पास ग्राम कल्यानपुरा के पास पहुंचा था। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। इससे ट्राली में सवार सभी लोग उसके नीचे दब गए। आसपास के लोग भागकर मौके पर आए और ट्राली के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। ट्राली के नीचे दबने से चंदा, 25 वर्षीय अनीता और 45 वर्षीय सरोज घायल हो गई। घायलों को जखौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने चंदा की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान चंदा की मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी में रखवा दिया। मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री है। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी में रखवाया गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।