{"_id":"6a2b182761940308bd08d756","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-in-room-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157851-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, कमरे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, कमरे में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पति की मौत के बाद अकेली रह रही थी महिला, हृदयाघात से मौत की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम लड़वारी में 48 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उसका शव घर के कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया हृदयाघात से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
ग्राम लड़वारी निवासी सूरज बाई के पति की करीब डेढ़ वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। पति की मौत के बाद वह घर में अकेली रहती थीं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से वह घर से बाहर नहीं निकली थीं। बृहस्पतिवार को पड़ोसियों को उनके कमरे से दुर्गंध आने पर अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना बार पुलिस ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर सूरज बाई का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत हृदयाघात से होने की संभावना है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।