पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth rendered unconscious by lightning strike; lightning hit the field during rain.

Lalitpur News: बिजली की धमक से युवक हुआ अचेत, बारिश के दौरान खेत में गिरी बिजली

Mon, 29 Jun 2026 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Youth rendered unconscious by lightning strike; lightning hit the field during rain.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रनगांव(मड़ावरा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी कलां स्थित खेत में रविवार शाम बिजली गिरने से तेज धमक के कारण युवक अचेत होकर खेत में गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल सीएचसी लाए जहां उसका उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पहाड़ी कलां निवासी राजा (22) पुत्र राजू लोधी रविवार शाम बिलऊ नाले के समीप स्थित अपने खेत में फसल की बुवाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए राजा पास स्थित आम के पेड़ की ओर जा रहा था। तभी उसके समीप तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। बिजली की धमक से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के समय खेत से कुछ दूरी पर मौजूद परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed