{"_id":"69bef9c580ecf8619b0a2805","slug":"11-gram-panchayats-have-been-without-secretaries-for-a-month-public-services-have-come-to-a-standstill-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1265073-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक माह से सचिव विहीन 11 ग्राम पंचायतें, ठप पड़ीं जनसेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक माह से सचिव विहीन 11 ग्राम पंचायतें, ठप पड़ीं जनसेवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्म प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल और डाटा सत्यापन कार्य हो रहा प्रभावित
ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय का लगाना पड़ रहा है चक्कर
निचलौल। स्थानीय ब्लॉक के भारत खंड पकड़ी और सोहगीबरवा क्लस्टर की कुल 11 ग्राम पंचायतें पिछले करीब एक माह से सचिव विहीन हैं। सचिवों की तैनाती न होने से इन पंचायतों में जरूरी जनसेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। ग्रामीणों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। हालात यह है कि जन्म प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल सहित पंचायत चुनाव से जुड़े डाटा के सत्यापन सहित अन्य जरूरी कार्य ठप हो चुके हैं।
ब्लॉक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सोहगीबरवा क्लस्टर के अंतर्गत शिकारपुर, भोथहा, सोहगीबरवा, कलनही खुर्द ग्राम पंचायतें हैं। जबकि भारत खंड पकड़ी क्लस्टर में पकड़ी भारत खंड, कटहरी, कटहरी कला, पैकौली कला, बढ़या भोतियाही और घोड़नर ग्राम पंचायतें आती हैं। इन सभी पंचायतों में सचिव नहीं होने से प्रशासनिक कार्यों की गति पूरी तरह थम गई है। इन गांवों के लोगों ने बातचीत में कहा कि एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक सचिवों की तैनाती नहीं हो सकी है।
इससे उन लोगों को मामूली कार्यों के लिए भी कोसों दूरी तय कर ब्लॉक कार्यालय जाना पड़ रहा है। इन लोगों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से जल्द सचिवों की तैनाती सुनिश्चित कराने की मांग की है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने बताया कि इन क्लस्टर में सचिवों की तैनाती को लेकर उच्चाधिकारियों को सूचना भेजी गई है। जल्द ही सचिवों की तैनाती कर रुके हुए कार्यों को पूरा कराया जाएगा।
Trending Videos