सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   12 trees burnt in a fire in an orchard caused by stubble burning, FIR lodged

Maharajganj News: पराली जलाने से बाग में लगी आग में 12 पेड़ जले, प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
12 trees burnt in a fire in an orchard caused by stubble burning, FIR lodged
विज्ञापन
बृजमनगंज। थाना बृजमनगंज के ग्रामसभा सोनाबंदी में पराली में आग लगाने से पड़ोसी के बाग में 12 पेड़ जल गए। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित अनुपम द्विवेदी की तहरीर पर आरोपी जमील अहमद के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, मामला थाना बृजमनगंज के ग्रामसभा सोनाबंदी के टोला ओड़वलिया गोसाईं का है। पीड़ित ने अपनी तहरीर में बताया है कि उसके बाग के बगल के खेत के मालिक ने 25 अप्रैल को अपने खेत में गेहूं की पराली में आग लगा दी थी। इससे खेत की पराली के साथ ही उसके बाग में भी भयंकर आग लग गई। इससे बाग में लगे आम, करौदा, नींबू व सागौन सहित अन्य 15 वर्ष पुराने एक दर्जन पेड़ जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित अनुपम द्विवेदी ने उपजिलाधिकारी फरेंदा व थाना बृजमनगंज में प्रार्थना पत्र देकर पराली जलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई व मुआवजे की मांग की है। मामले की छानबीन करने के बाद आरोपी जमील अहमद निवासी ग्रामसभा बंजरहा सोनबरसा टोला सीकरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed