{"_id":"6a54007244632d099602c7da","slug":"3288-lakh-saplings-planted-under-ek-ped-maa-ke-naam-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181093-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ‘एक पेड़ मां के नाम’ के रोपे 32.88 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ‘एक पेड़ मां के नाम’ के रोपे 32.88 लाख पौधे
विज्ञापन
एसएसबी कैंप में पौधा लगाती मिथिलेश तिवारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिले में प्रदेश सरकार के पर्यावरण संरक्षण अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत रविवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दावा है कि इस दौरान जिले भर में 32.88 लाख पौधों का रोपण किया गया।
जानकारी के अनुसार, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वन विभाग, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, छात्र-छात्राओं और आमजन ने विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। अभियान की शुरुआत 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश तिवारी, उपाध्यक्ष, बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ रहीं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह और प्रभागीय वनाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश तिवारी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम केवल पौधरोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी जन्मदात्री मां और जीवनदायिनी धरती मां के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक भावनात्मक एवं सांस्कृतिक अभियान है। इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत दरहटा में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जनपद के नोडल अधिकारी अनुज कुमार झा एवं जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने हरिशंकरी परंपरा के अनुरूप बरगद, पीपल एवं पाकड़ के पौधों का रोपण किया। इस कार्यक्रम में लगभग 350 लोगों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रभागीय वनाधिकारी सुर्वे निरंजन राजेंद्र ने बताया कि जनपद में आज के महाअभियान के दौरान लगभग 32.88 लाख पौधों का रोपण किया गया है।
एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण : फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने रविवार को एक वृक्ष मां के नाम एवं नई रोशनी अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के बाद कचरे से धन, कचरे से आश्चर्य विषय पर एक विशेष कार्यशाला भी आयोजित की गई। कार्यशाला के दौरान प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार भारतीय ने कहा कि पौधरोपण करके प्रदूषण से बचा जा सकता है।
चिउटहां में लगाए गए 100 पेड़ : चिउटहां। विकासखंड सिसवा की ग्राम सभा चिउटहां में रविवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पंचायती राज समिति के सभापति एवं विधायक प्रेम सागर पटेल ने पौधरोपण कर किया। विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहा कि चिउटहां का प्राकृतिक सौंदर्य और गौतम बुद्ध से जुड़ा यहां का ऐतिहासिक स्थल पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पुलिस लाइन में किया गया पौधरोपण : महराजगंज। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस लाइन परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।
सीएमओ ने लगाए पौधे : महराजगंज। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने तीन स्थानों पर पौधरोपण किया। इसी प्रकार अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सरकारी चिकित्सालयों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर भी पौधरोपण किया। सीएमओ डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के बीच मानव जीवन का गहरा संबंध है। पौधे न केवल हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं बल्कि जलवायु संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।