{"_id":"6a5401dacd83cbe4c00e01de","slug":"prices-of-green-vegetables-doubled-as-soon-as-it-rained-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1033-161166-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बारिश होते ही दोगुने हुए हरी सब्जियों के भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बारिश होते ही दोगुने हुए हरी सब्जियों के भाव
Mon, 13 Jul 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिंडी, तरोई, बोड़ा की 20 से बढ़कर 50 से 70 रुपये प्रति किलो पहुंची कीमत
शाहपुर। बारिश होते हरी सब्जियों के भाव आसमान छूने लगी है। बारिश के पहले भिंडी, तरोई, बोड़ा जो 20 से 30 रुपये बिक रहा था। बारिश के बाद बढ़कर 50 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। एक सप्ताह में दर में काफी अंतर आ गया, जिससे लोगों के जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। वहीं, कारोबारियों का कहना है कि आवक कम होने से दाम में वृद्धि हो जाती है।
नवीन मंडी स्थल सहियापुर में किसानों की हरी सब्जियों के आवक घटते ही बाजारों में सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। एक सप्ताह पहले जो सब्जियां 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक बिक रही थीं। वही अब फुटकर बाजारों में 50 से 70 रुपये प्रति किलो तक बेची जा रहीं हैं। वहीं, बेमौसमी सब्जियों के भाव 100 से बढ़कर 160 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
थोक सब्जी विक्रेता मनोज यादव ने कहा बारिश होते ही किसान धान की रोपाई में व्यस्त हो गए हैं। मंडी में किसानों की हरी सब्जियों की आवक कम हो गई है, जिसके चलते हरी सब्जियों के भाव में काफी उछाल आया है।
विज्ञापन
किसान सुदामा प्रसाद यादव ने कहा दो से तीन बीघा सब्जियों की खेती करते हैं लेकिन, इन दिनों धान की रोपाई में व्यस्त हैं। समय से मंडी में नहीं पहुंच पाते हैं। धान की रोपाई के बाद ही नियमित मंडी में जाऊंगा।
फुटकर सब्जी विक्रेता अब्दुल्ला ने कहा बारिश के बाद थोक मंडी में हरी सब्जियों के भाव में काफी उछाल आया है। मंडी से महंगे दामों में खरीद कर लाते हैं तो मजबूरन महंगी बेचनी पड़ रही है।
-- -
एक सप्ताह पहले और अब
बोड़ा 20 60 से 70
तरोई 20 50 से 60
नेनुआ 20 40 से 50
टमाटर 30 40 से 45
भिंडी 20 35 से 40
लौकी 20 40 से 45
करैला 25 40 से 50
बैगन 10 40 से 45
परवल 30 60 से 65
फूल गोभी 70 110 से 120
शिमला मिर्च 100 150 से 160
नोट सभी सब्जियों के भाव प्रति किलो में है।